Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2026 12:13 PM

आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी रमजान के महीने को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वही हाल ही में बॉलीवुड एंड टीवी कपल गौहर खान और जैद दरबार ने अपने चाहने वालों के लिए रमजान के महीने को बेहद खास बना दिया है। इस कपल ने पहली बार अपने छोटे बेटे फरवान का...
मुंबई. आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी रमजान के महीने को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। वही हाल ही में बॉलीवुड एंड टीवी कपल गौहर खान और जैद दरबार ने अपने चाहने वालों के लिए रमजान के महीने को बेहद खास बना दिया है। इस कपल ने पहली बार अपने छोटे बेटे फरवान का चेहरा दुनिया को दिखाया है। उमराह के दौरान काबा शरीफ के सामने खिंचवाई गई तस्वीरों के साथ उन्होंने यह खास पल शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा- अल्लाहुम्मा बारिक!! बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी तो बनता है। अस्सलाम अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में रखें ❤️ क्योंकि हम पवित्र ज़मीन से दुनिया के लिए दुआ करते हैं।
तस्वीरों में गौहर और जैद अपने छोटे बेटे को अपनी बांहों में लिए नजर आ रहे हैं और खूब मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं, उनकी बड़ा बेटा भी पीछे नजर आ रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नन्हा फरवान बेहद ही क्यूट है और कैमरे की तरफ बेहद ही प्यार रिएक्शन दे रहा है।

गौहर का ये पोस्ट सामने आते ही कई सेलेब्स और फैंस ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। फैंस फरवान की मासूमियत और बड़ी-बड़ी आंखों की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने उनकी तुलना बड़े भाई ज़ेहान से करते हुए इस परिवार को “क्यूटेस्ट फैमिली” बताया।

बेटे फरवान के नाम का खास मतलब
बता दें, गौहर और जैद ने 1 सितंबर 2025 को दूसरे बेटे का स्वागत किया था। उस समय कपल ने बताया था कि बड़ा बेटा ज़ेहान अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है। शुरूआती महीनों में कपल ने बेटे की निजता बनाए रखी, लेकिन पवित्र रमजान के मौके पर उसका चेहरा रिवील करना फैंस के लिए खास तोहफा बन गया।

कपल की लव स्टोरी
गौहर और जैद की प्रेम कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत ने जल्द ही रिश्ते का रूप ले लिया। साल 2020 में दोनों ने सगाई की और दिसंबर में निकाह कर लिया। तब से यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते, आपसी सम्मान और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती है।

गौहर का काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो गौहर खान हाल ही में यूट्यूब वेब सीरीज Lovely & Lola में नजर आई थीं, जहां उनके अभिनय की सराहना हुई। फिलहाल वह अपने मातृत्व के इस खूबसूरत दौर को पूरी तरह जी रही हैं और परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं।